होम/ सभी पूजा/ अंगारक योग शांति पूजा
ऑनलाइन | ऑफलाइन 2.5–3 घंटे 4.9 (280+ बुकिंग)

अंगारक योग शांति पूजा

राहु-मंगल युति से उत्पन्न अत्यधिक क्रोध, चिड़चिड़ापन, पारिवारिक कलह, आर्थिक नुकसान, व्यापार में हानि एवं रक्त विकारों की शांति हेतु—सिद्ध मंगलनाथ धाम उज्जैन में कस्टमाइज्ड अंगारक योग शांति पूजा।

पैकेज चुनें
अंगारक योग शांति पूजा

क्या आप भी इन समस्याओं और अनचाहे उतार-चढ़ाव से परेशान हैं?

  • क्या आपको क्रोध अधिक आ रहा है! चिड़चिड़ापन और गुस्सा बना रहता है!
  • पारिवारिक कलह, आर्थिक नुकसान, अचानक बड़े खर्चे और धन हानि का सामना करना पड़ रहा है!
  • नौकरी या व्यापार-व्यवसाय में कष्ट, उतार-चढ़ाव एवं लगातार हानि हो रही है!
  • दुर्घटना आशंका और रक्त विकार, ब्लड प्रेशर जैसी व्याधियां घेरे हुए हैं!

संभवतः आपकी जन्मकुंडली में यह राहु/मंगल युति निर्मित अंगारक योग हो सकता है!

लेकिन यह सब निर्भर करता है जन्मकुंडली के एस्ट्रो डिटेल्स एनालिसिस पर कि राहु/मंगल योग की अंगार यानी बारूद और चिंगारी का साथ होना केवल क्रोध लाने को है या करोड़ों लाने को है! भगवान श्री महाकालेश्वर की नगरी उज्जैन में मंगलनाथ धाम सिद्ध क्षेत्र में अपनी जन्मकुंडली के एस्ट्रो गाइडेड डिटेल्स पर आधारित शुभ मुहूर्त में अंगारक योग शांति पूजा करवाएं और विघ्नों से मुक्ति पाएं।

पूजा पैकेज

अपना पैकेज चुनें

बेसिक — अंगारक योग शांति पूजा
2 घंटे
₹3,500
  • नाम, गौत्र और इच्छित संकल्प सहित पूजा
  • श्री गणेश, अंबिका एवं वरुण पूजन
  • पुण्याह वाचन, मंडल मातृकाएं एवं नवग्रह स्थापन
  • अंगारक अष्टोत्तरी पाठ एवं दोष निवारक हवन
  • सिद्ध प्रसाद आपके पते पर प्रेषित
⭐ सर्वाधिक पसंदीदा
स्टैंडर्ड — कस्टमाइज्ड अंगारक योग एवं नवग्रह शांति
3 घंटे
₹5,500
  • पूर्ण अंगारक योग अनुष्ठान (बेसिक सहित)
  • नांदी श्राद्ध एवं विशेष रुद्र स्थापन
  • लग्न, राशि, महादशा आधारित विशेष अंगारक योग शांति
  • अंगारक अष्टोत्तरी पाठ से विशेष औषधीय हवन
  • प्रतिदिन सुनने वाले कस्टमाइज्ड मंत्रोच्चार ऑडियो ट्रैक्स

अंगारक योग की वैदिक अवधारणा और महत्व

ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः। ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमः॥

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब अग्नि तत्व के अधिपति मंगल और भ्रम, अचानक उतार-चढ़ाव के कारक छाया ग्रह राहु (या केतु) की युति एक ही भाव में होती है, तो 'अंगारक योग' का निर्माण होता है।

मंगल को 'चिंगारी/अग्नि' और राहु को 'बारूद/वायु' माना गया है। जब ये दोनों ग्रह मिलते हैं, तो जातक के स्वभाव में उग्रता, अत्यधिक क्रोध, चिड़चिड़ापन, रक्त विकार, आर्थिक अस्थिरता एवं दुर्घटना की आशंका उत्पन्न होती है। किंतु जब जन्मकुंडली के एस्ट्रो डिटेल्स (लग्न, राशि, महादशा, नवम-पञ्चम भाव) का गहन विश्लेषण कर इस योग की विधिवत शांति की जाती है, तो यही आक्रामक ऊर्जा सकारात्मक पराक्रम और अपार धन-संपत्ति (करोड़ों की सफलता) में परिवर्तित हो जाती है।

अंगारक योग शांति पूजा से लाभ

अत्यधिक क्रोध, उत्तेजना एवं चिड़चिड़ेपन पर नियंत्रण
पारिवारिक कलह और रिश्तों की कटुता का शमन
अचानक होने वाली धन हानि व फिजूलखर्ची पर रोक
व्यापार में घाटे व नौकरी के कष्टों से मुक्ति
दुर्घटना आशंका, चोट एवं रक्त विकारों से सुरक्षा
ब्लड प्रेशर एवं मानसिक तनाव में राहत
उग्र ऊर्जा का सकारात्मक पराक्रम एवं लाभ में रूपांतरण
दैनिक मंत्रोच्चार ऑडियो ट्रैक्स द्वारा नित्य शांति

पूजा विधि

अंगारक योग शांति पूजा में आपके नाम, गौत्र और इच्छित मनःकामना संकल्प सहित वैदिक विद्वान ब्राह्मणों द्वारा संपूर्ण अनुष्ठान संपन्न किया जाता है।

1

संकल्प — यजमान के नाम, गौत्र एवं अंगारक योग जनित कष्टों के निवारण हेतु शास्त्रोक्त संकल्प।

2

श्री गणेश, अंबिका एवं वरुण पूजन — विघ्नहर्ता गणपति जी, देवी अंबिका एवं वरुण कलश की प्रतिष्ठा व पूजन।

3

पुण्याह वाचन, मंडल मातृकाएं एवं नांदी श्राद्ध — आध्यात्मिक शुद्धि, मातृका पूजन एवं पितरों के आशीर्वाद हेतु नांदी श्राद्ध।

4

नवग्रह एवं रुद्र स्थापन — राहु-मंगल की अनुकूलता तथा देवाधिदेव महादेव के रुद्र स्वरूप की मंडल स्थापना।

5

अंगारक अष्टोत्तरी पाठ एवं हवन — राहु-मंगल बीज मंत्र जप तथा अंगारक अष्टोत्तरी पाठ के साथ विशेष औषधीय हवन।

6

आरती, भस्म धारण एवं ऑडियो ट्रैक्स — महाआरती, रक्षा-सूत्र, पूर्णाहुति तथा नित्य श्रवण हेतु ऑडियो ट्रैक्स प्रेषण।

उज्जैन में विशेष महत्व

भगवान श्री महाकालेश्वर की नगरी उज्जैन में मंगलनाथ धाम सिद्ध क्षेत्र में आपकी जन्मकुंडली के एस्ट्रो गाइडेड डिटेल्स लग्न, राशि, महादशा, नवम व पञ्चम ग्रह योगों पर आधारित शुभ मुहूर्त में अंगारक योग शांति पूजा करते हैं। मंगलनाथ तीर्थ मंगल देव की जन्मस्थली होने के कारण यहां मंगल व राहु से जुड़े दोषों की शांति का प्रभाव सर्वाधिक अचूक और प्रत्यक्ष होता है।

सर्वोत्तम समय एवं मुहूर्त

अंगारक योग शांति पूजा आपकी व्यक्तिगत जन्मकुंडली के लग्न, महादशा और गोचर के आधार पर निकाले गए विशेष शुभ मुहूर्त में ही संपन्न कराई जाती है।

ऑनलाइन· स्टैंडर्ड पैकेज
₹5,500 · कस्टमाइज्ड मुहूर्त सहित

कस्टमाइज्ड पूजा मुहूर्त के लिए अपना जन्म दिनांक, समय और जन्म स्थान इन्फॉर्म करें।

सुरक्षित
निःशुल्क रद्दीकरण
सत्यापित पंडित

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अत्यधिक और अनियंत्रित क्रोध, स्वभाव में चिड़चिड़ापन, लगातार पारिवारिक विवाद, अचानक धन हानि, व्यापार-नौकरी में अस्थिरता, दुर्घटना की आशंका तथा रक्त विकार या बीपी की समस्या इसके प्रमुख लक्षण हैं।

नहीं, यह कुंडली के भाव, लग्न और दशा पर निर्भर करता है। सही एस्ट्रो एनालिसिस और शांति पूजा के बाद यह बारूद और चिंगारी का योग जातक को अदम्य साहस, नेतृत्व और अकूत धन-संपत्ति (करोड़ों की सफलता) दिलाने में भी सहायक हो सकता है।

जी हां, आप उज्जैन मंगलनाथ धाम में व्यक्तिगत रूप से आ सकते हैं या घर बैठे लाइव ऑनलाइन संकल्प के माध्यम से जुड़ सकते हैं। पूजा उपरांत रक्षा-सूत्र, प्रसाद और मंत्र ट्रैक्स भेजे जाते हैं।

पूजा के बाद आपको प्रतिदिन सुनने वाले कस्टमाइज्ड मंत्रोच्चार ऑडियो ट्रैक्स भेजे जाते हैं, जिससे अनुष्ठान का शांति प्रभाव बना रहता है, चित्त शांत रहता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है।
Book Puja